

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जिस 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है वह फिलहाल 7 दिन तक टल गया है। 7 अगस्त से लागू होने वाला यह कदम 69 देशों और पूरे यूरोपीय संघ को सीधे चुनौती देता है, जबकि बाकी दुनिया के लिए 10 फीसदी की नई आधार रेखा तय कर दी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा कि बढ़ी हुई दरें अब 7 अगस्त से लागू की जाएंगी। इससे देशों को कुछ समय और मिल जाएगा।’
इसके साथ ही अमेरिका ने कई देशों के साथ व्यापार समझौतों पर भी साइन किए हैं। 70 देशों में से कुछ ऐसे देश भी हैं, जिन पर 0 से 15 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, तो किसी पर 41 फीसदी तक टैरिफ लगाया गया है। भारत पर अतिरिक्त दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने टैरिफ लगा रहा है। वह चाहता है कि जल्द से जल्द भारत अपने एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर्स से समझौता करके डील कर ले, लेकिन भारत इसपर राजी नहीं है। भारत का कहना है कि किसी भी सूरत में वह अपने कृषि और डेयरी सेक्टर्स को अमेरिका के लिए नहीं खोल सकता।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


