
बुडापेस्ट, 21 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Hungary PM Peter Magyar Netanyahu Arrest : हंगरी के नए प्रधानमंत्री Peter Magyar ने एक बड़ा और सख्त बयान देकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा है कि International Criminal Court द्वारा वांटेड किसी भी नेता को हंगरी की सीमा में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया जाएगा। इस बयान में उन्होंने खास तौर पर इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu का जिक्र किया।
मैग्यार ने साफ कहा कि उनकी सरकार ICC के नियमों का पालन करेगी और सदस्य देश होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए। उनका यह रुख हंगरी के पूर्व प्रधानमंत्री Viktor Orban की नीति से बिल्कुल अलग माना जा रहा है, जिन्होंने पहले ICC के वारंट को मानने से इनकार किया था।
नेतन्याहू की यात्रा पर संकट
हाल ही में नेतन्याहू को 23 अक्टूबर को होने वाले 1956 की हंगरी क्रांति की 70वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था और उन्होंने इसमें शामिल होने की सहमति भी दी थी। लेकिन अब गिरफ्तारी की चेतावनी के बाद उनका यह दौरा रद्द हो सकता है।
ICC वारंट और आरोप
दरअसल, ICC ने नवंबर 2024 में नेतन्याहू और इजराइल के पूर्व रक्षा मंत्री Yoav Gallant के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ये आरोप गाजा युद्ध के दौरान कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों से जुड़े हैं।
ICC का कहना है कि युद्ध के दौरान नागरिकों के खिलाफ गंभीर उल्लंघन हुए, जबकि इजराइल इन आरोपों को सिरे से खारिज करता है और कहता है कि उसने अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन किया है।
Hungary PM Peter Magyar Netanyahu Arrest : दुनिया में बंटे मत
इस मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर भी मतभेद देखने को मिल रहे हैं। कुछ देश ICC के आदेश को मानने के पक्ष में हैं, जबकि कई देश इसे लागू करने से बच रहे हैं। कई यूरोपीय देशों का मानना है कि गैर-सदस्य देशों के नेताओं को कुछ कानूनी छूट मिल सकती है।
रिश्तों पर असर संभव
हंगरी के इस नए रुख से इजराइल और हंगरी के संबंधों में तनाव बढ़ सकता है, क्योंकि हंगरी अब तक यूरोप में इजराइल का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है। आने वाले समय में यह मामला अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में और बड़ा मुद्दा बन सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


