
दुबई से मस्कट तक पहुंची यॉट
शिपिंग डेटा के अनुसार, यह लग्जरी यॉट शुक्रवार को दुबई से रवाना हुई थी। शनिवार को इसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया और रविवार सुबह मस्कट पहुंच गई। मौजूदा हालात में यह उन चुनिंदा निजी जहाजों में शामिल है, जो हाल के महीनों में इस संवेदनशील रूट से गुजर पाए हैं।
सुपरयॉट में क्या-क्या है खास?
‘Nord’ दुनिया की सबसे लग्जरी यॉट्स में से एक मानी जाती है। इसमें—
- 20 आलीशान केबिन
- बड़ा स्विमिंग पूल
- हेलिपैड
- मिनी पनडुब्बी
जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
Hormuz Strait Russian Yacht : मालिकाना हक को लेकर सवाल
आधिकारिक रिकॉर्ड में एलेक्सी मोर्दाशोव सीधे तौर पर इसके मालिक नहीं बताए गए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उनकी पत्नी की कंपनी से जुड़ी है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यात्रा के दौरान वह खुद यॉट पर मौजूद थे या नहीं। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मोरदाशोव पर प्रतिबंध लगाए थे।
रूस-ईरान की बढ़ती नजदीकी?
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रूस और ईरान के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस का दौरा किया और व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
अमेरिका की सख्ती के बीच सवाल
संयुक्त राज्य मध्य कमान (CENTCOM) हाल ही में ईरान की समुद्री गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की बात कह चुका है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि इतनी सख्ती के बावजूद यह रूसी सुपरयॉट इतनी आसानी से कैसे गुजर गई। यह घटना अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


