
इस्लामाबाद, 1 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Hizbul Mujahideen Commander Death : पाकिस्तान में छिपे भारत विरोधी आतंकियों के नेटवर्क को लगातार झटके लग रहे हैं। इसी कड़ी में हिज़्बुल मुजाहिदीन के वरिष्ठ कमांडर सज्जाद अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया, जिसके बाद आतंकी नेटवर्क में खलबली मच गई है।
सूत्रों के अनुसार, सज्जाद अहमद मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बारामूला क्षेत्र का रहने वाला था और वर्षों पहले सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था। वहां उसने हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़कर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई। सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर वह लंबे समय से था और उसे संगठन का अहम ऑपरेटिव माना जाता था।
Hizbul Mujahideen Commander Death : उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आतंकी संगठन से जुड़े सूत्रों का दावा है कि यह हत्या अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई है, हालांकि पाकिस्तान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना आतंकी संगठनों के भीतर आपसी संघर्ष या वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा भी हो सकती है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की भी खैबर पख्तूनख्वा के लांडी कोटाल इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के बीच डर का माहौल गहरा गया है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम आतंकी नेटवर्क के भीतर अस्थिरता और अविश्वास को दर्शाता है, जो आने वाले समय में और बढ़ सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


