
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Tata Harrier Safari Stealth Edition : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय फ्लैगशिप एसयूवी Harrier और Safari के नए Stealth Edition लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन स्पेशल एडिशन मॉडल्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया है। इस बार दोनों एसयूवी पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध होंगी। कंपनी के अनुसार नया स्टेल्थ एडिशन Harrier Fearless Ultra और Safari Accomplished Ultra ट्रिम पर आधारित है। इससे पहले भी टाटा ने स्टेल्थ एडिशन पेश किया था, लेकिन वह सीमित संख्या में ही उपलब्ध कराया गया था। इस बार ग्राहकों को इसे बड़े स्तर पर खरीदने का मौका मिलेगा।
कीमत और वेरिएंट
2026 Tata Harrier Stealth Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 26.01 लाख रुपये तक जाता है। वहीं Tata Safari Stealth Edition की कीमत 24.09 लाख रुपये से शुरू होकर 26.76 लाख रुपये तक जाती है।
Tata Harrier Safari Stealth Edition : स्टेल्थ ब्लैक लुक बनेगा सबसे बड़ा आकर्षण
नई Harrier और Safari Stealth Edition का सबसे खास आकर्षण इसका Stealth Black Exterior है। दोनों एसयूवी को पूरी तरह डार्क थीम में तैयार किया गया है, जिससे इनका रोड प्रेजेंस पहले से अधिक शानदार नजर आता है। इसके साथ 19-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और विशेष Stealth बैजिंग इन्हें अलग पहचान देती है।
प्रीमियम केबिन और एडवांस फीचर्स
कार के इंटीरियर में फुल ब्लैक थीम के साथ Carbon Noir Leather Seats दी गई हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल आर्मरेस्ट, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 13-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, Alexa कनेक्टिविटी, 360-डिग्री कैमरा और सुरक्षा के लिए Level-2 ADAS जैसे कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं। नई Stealth Edition के साथ टाटा मोटर्स ने उन ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है, जो दमदार डिजाइन, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम एसयूवी का अनुभव चाहते हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


