

मेलबर्न (वीकैंड रिपोर्ट)- Sports News : मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू कर रहे सैम कोंस्टास से झड़प के बाद ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने विराट कोहली का मजाक उड़ाया है। द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन अखबार ने शुक्रवार को अपने पिछले पन्ने पर विराट कोहली को जोकर के रूप में दिखाया और उन्हें क्लॉन कोहली कहा यानी जोकर कोहली।
अखबार ने कहा कि ड्रीम डेब्यू कर रहे एक लड़के से भारतीय कायर टकरा गया, इसके लिए उसे दंड मिला। वहीं सुनील गावस्कर ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियन मीडिया टीम के 12वें खिलाड़ी की तरह है। वे हमेशा उस प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को निशाना बनाते हैं जो उनकी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा होता है। और हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि विराट कोहली को कवर पर रखने से अखबार बिकते हैं। कोहली के कप्तान नहीं होने के बावजूद, उन्होंने पैट कमिंस के साथ उनकी तस्वीर प्रदर्शित की – यह सब सनसनीखेज है।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


