

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Sports News : भारत की बेटी नीरू ढांडा ने श्यामकेंट में चल रही 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला ट्रैप में एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता और टीम स्पर्धा में भी भारत को शीर्ष पर पहुंचाया। नीरू ने फाइनल में 43 अंक बनाकर कतर की बासिल रे (37) और आशिमा (29) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। पुरुषों के ट्रैप फ़ाइनल में भवनीश मेंदिरत्ता ने 45 अंक बनाकर रजत पदक जीता।
चीन के निशानेबाज यिंग की (47) और पेंग्यू चेन (35) ने क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। भवनीश क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि कायनन चेनाई 15वें स्थान पर रहे। लक्ष्य श्योराण 41वें स्थान पर रहे। जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल में भारत की पायल खत्री, नाम्या कपूर और तेजस्विनी ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने कोरिया, इंडोनेशिया और मलेशिया की प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए आपस में ही मुकाबला किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


