

राजकोट (वीकैंड रिपोर्ट) – Rajkot Test… फैमिली इमरजेंसी के कारण भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
Rajkot Test… BCCI के अनुसार, चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार के लिए हम सपोर्ट करते हैं। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बोर्ड अश्विन और उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करता है, क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। हालात के मुताबिक अगर अश्विन नहीं लौटते हैं तो टीम इंडिया को राजकोट टेस्ट के बाकी बचे मैचों में केवल दस खिलाड़ियों के साथ खेलना होगा। रोहित ब्रिगेड अपनी पूरी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में नहीं उतर पाएगी। हां, ये जरूर है कि भारतीय टीम अश्विन की जगह किसी सब्स्टीट्यूट को उतार सकेगी, लेकिन वो खिलाड़ी न तो बल्लेबाजी कर पाएगा और न ही गेंदबाजी.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


