

दुबई (वीकैंड रिपोर्ट): Champions Trophy : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े मैच से पहले रोहित शर्मा की चोट की खबरों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में जीत के बाद भले ही रोहित ने अपनी हैमस्ट्रिंग को ठीक बताया हो, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।
Champions Trophy: पूरी टीम ने बुधवार रात को नेट पर प्रैक्टिस की, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान शुभमन गिल अभ्यास के दौरान नजर नहीं आए। शुभमन गिल बीमार हैं और इसकी वजह से वो प्रैक्टिस में नहीं आ पाए। दुबई में भारतीय टीम ने आईसीसी अकादमी में दुधिया रोशनी में 3 घंटे तक अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान कप्तान रोहित थोड़ी देर के लिए भी नेट पर नहीं आए। हालांकि रोहित प्रैक्टिस में क्यों नहीं आए इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वो अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


