
धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : Paush Purnima 2023 : हिंदू धर्म में पूर्णिमा को बेहद खास माना जाता है। इस बार पौष माह की पूर्णिमा 06 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। ये नए साल 2023 की पहली पूर्णिमा है। पौष पूर्णिमा के दिन व्रत, गंगा स्नान एवं दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, जप और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है। पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान के बाद रात्रि के समय में चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। तो चलिए जानते हैं पौष पूर्णिमा के बारे में….
यह भी पढ़ें : One Minute Prediction : एक मिनट में जाने अपनी राशि के साल 2023 का भी हाल, देखें वीडियो
पौष पूर्णिमापढ़ें 2023 तिथि
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 6 जनवरी 2023, शुक्रवार, रात्रि 2 बजकर 16 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 7 जनवरी 2023, शनिवार प्रातः 4 बजकर 37 मिनट पर
- पौष पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान करें और इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
- फिर लक्ष्मी नारायण की हल्दी, रोली, मौली, पुष्प, फल, मिठाई, पंचामृत, नैवेद्य से पूजा करें।
- इसके बाद सत्य नारायण की कथा पढ़ें और श्री हरि विष्णु का भजन करें।
- शाम के वक्त चंद्रमा को दूध में चीनी, चावल मिलाकर अर्घ्य दें।
- गुड़, तिल, कंबल आदि का दान करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
- सामर्थ के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें।
- आधी रात को माता लक्ष्मी की पूजा करें।
- मां लक्ष्मी को धूप, दीप और माला चढ़ाएं।


