
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Maa Baglamukhi Dham Hawan : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमानो से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम में आयोजित दिव्य हवन के पावन अवसर पर वातावरण अलौकिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिखाई दिया। मंत्रों की मधुर गूंज, हवन में दी जा रही आहुति की सुगंध और श्रद्धालुओं की अटूट भक्ति ने पूरे धाम को एक दिव्य अनुभूति से भर दिया।
इस पावन अवसर पर धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने उपस्थित भक्तों को गोस्वामी तुलसीदास के एक अत्यंत प्रेरणादायक दोहे के माध्यम से गहन आध्यात्मिक संदेश दिया,
“तुलसी मेरे राम को, रीझ भजो या खीझ।
भौम पड़ा जामे सभी, उलटे-सीधे बीज।।”

उन्होंने समझाया कि इस छोटे से दोहे में अध्यात्म का अत्यंत गूढ़ रहस्य छिपा है। तुलसीदास जी बताते हैं कि भगवान के नाम की महिमा किसी विशेष विधि या नियम पर निर्भर नहीं करती। चाहे मन में प्रेम हो या खिन्नता, यदि भगवान का नाम लिया जाए तो उसका फल अवश्य मिलता है।
Maa Baglamukhi Dham Hawan : नवजीत भारद्वाज ने एक सरल उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे किसान खेत में बीज बोते समय यह नहीं देखता कि बीज सीधा गिरा है या उल्टा, वैसे ही धरती भी बीज के गिरने के तरीके को नहीं, बल्कि उसके अस्तित्व को स्वीकार करती है और उसे अंकुरित कर देती है। ठीक इसी प्रकार, भगवान का नाम भी “पारस” के समान है। लोहा चाहे खुशी से पारस को छुए या क्रोध में टकरा जाए, वह सोना बन ही जाता है। उसी तरह राम नाम का जप चाहे किसी भी भाव से किया जाए जीवन को पवित्र और सार्थक बना देता है।

उन्होंने आगे कहा कि हम अक्सर यह सोचकर रुक जाते हैं कि आज मन शुद्ध नहीं है, मन दुखी है, ऐसे में भक्ति कैसे करें? लेकिन सच्चाई यह है कि नाम जप ही मन को शुद्ध करता है। जैसे कड़वी दवा अनमने मन से लेने पर भी रोग को दूर कर देती है, वैसे ही राम नाम का अमृत जीवन के कष्टों को समाप्त कर देता है।
अपने प्रवचन के अंत में नवजीत भारद्वाज ने भावुक शब्दों में कहा कि जीवन के हर पड़ाव पर चाहे सुख हो या दुख अपनी जिह्वा पर राम का नाम बनाए रखें। चलते-फिरते, उठते-बैठते उस नाम का स्मरण करते रहें। जब जीवन की नाव राम नाम पर टिक जाती है, तब यह भवसागर भी सरल हो जाता है और भय समाप्त हो जाता है।

Maa Baglamukhi Dham Hawan : इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज, राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल,जानू थापर,नरेश,कोमल, ऋषभ कालिया,उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा,नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत ,जोगिंदर सिंह, मनीष शर्मा,दानिश, रितु, कुमार,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल, कमल नैयर, अजय सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


