मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा दारा भावगत गोचर में होंगे। जिससे आपको आज द्रव्य लाभ एवं घर परिवार का सुख होगा। यदि आप किसी बड़े पद में हैं तो आपको आज सम्मान प्राप्त होगा। कारोबारी जीवन में खुशी होगी। किन्तु विदेश एवं निवेश के मामलों में किसी संस्था के ऊपर आप उसकी मनमानी का आरोप लगा सकते हैं।
वृषभ: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपके पूर्व के और आज के ताजा प्रयासों को आथिज़्क सफलता में तब्दील करने वाले होगे। यानी आपको आज धन लाभ होगा। और विदेश एवं निवेश में अच्छे लाभ की तरफ होंगे। हालांकि स्वास्थ्य के मामलों में कुछ परेशानी हो सकती है। खान-पान का ध्यान दें।
मिथुन: आज इस राशि के सुत भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने अर्थ लाभ को पुख्ता करने तथा उन्हे गति देने की योजनाओं पर अमल कर सकते हैं। आज संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समाचार होगा। यदि आप अभिनय एवं फिल्म के क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो आपको कठिन प्रयासों से गुजराना होगा।
कर्क: आज इस राशि के सुख भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। कार्मिक एवं व्यापारिक जीवन में कई तरह की परेशानियों एवं शंकाओं को बढ़ाने वाला होगा। ऐसे में आपको और सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत होगी। यदि अधिकार सम्पन्न हैं तो जन शिकायतों के निवारण में ध्यान देना होगा। सेहत में परेशानी की स्थिति होगी।
सिंह: आज इस राशि से पराक्रम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने एवं संस्था के कार्मिक कौशल को उन्नत करने में लगे हुये होंगे। आज सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा की स्थिति होगी। जिससे प्रसन्न होंगे। हालांकि पे्रम संबंधों में साथी के उदगारों से जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य होगा।
कन्या: आज इस राशि से धन भावगत चन्द्र का गोचर होगा। जो आपको कारोबारी जीवन में सक्रियता के लिये संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई के लिये पे्ररित करने वाला होगा। आप अधिकार क्षेत्र में विदेश एवं निवेश की समस्याओं का निराकरण करने में दिलचस्प होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा।
तुला: आज इस राशि से लग्न भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने सेहत को सुधारने और बलवान बनाने में सक्षम होंगे। आज किसी अधिकारी को मांग पत्र दे सकते हैं। जो आपके राजनीति एंव सामाजिक कामों की कड़ी से जुड़ा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशी की स्थिति होगी। विदेश एवं निवेश में सावधान रहें।
वृश्चिक: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जिससे आप किसी संस्था एवं अधिकारी की मनमानी की शिकायत को लेकर संबंधित विभाग में अर्जी दे सकते है। आज धन अधिक व्यय होगा। सेहत में कुछ परेशानियों की स्थिति होगी। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से आहत हो सकते हैं।
धनु: आज इस राशि से आय भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जिससे आप अपने अर्थ लाभ को प्राप्त करने में सफल होंगे। चाहे वह उत्पादन एवं संवाओं के क्षेत्र हो या फिर विक्रय एवं चिकित्सा आदि के आज आपको लाभ होगा। पे्रम संबंधों में साथी की बातें और सरस होगी। संतान पक्ष की किलकारियों से खुशी होगी।
मकर: आज इस राशि से कर्म भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने कामों को गति देने में लगे हुये होंगे। आपको कुछ हुनरमंद लोगों की जरूरत होगी। यानी नियुक्ति देने की योजना होगी। स्वास्थ्य सामान्य तौर ठीक होगा। अध्ययन एवं फिल्म के कामों में कुछ परेशान होंगे। संतान पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।
कुम्भ: आज इस राशि से भाग्य भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने कामों को पूरा करने में और ध्यान देंगे। राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में मांगों को पूरी कराने हेतु संबंधित लोगों को आंदोलन के लिये सहयोग दे सकते है। सैन्य सुरक्षा में प्रगति होगी। हालांकि सेहत में कुछ तकलीफ हो सकती है।
मीन: आज इस राशि से अष्टम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप किसी योजना को प्रसारित करने की मंजूरी संबंधित विभाग को दे सकते हंै। आपकी भाग-दौड़ कई मायनों में बढ़ सकती है। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से कुछ परेशान होंगे। धन संग्रह को लेकर कुछ अन्तर मन में विचारों की श्रृंखला होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------