
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Winter vacation schools : पंजाब में कोहरे और ठंड की मार बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक महसूस होता है। इसे देखते हुए राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इस दिसंबर में मौसम और तापमान की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल 24 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को 8 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
Winter vacation schools : शीतकालीन अवकाश मौसम की परिस्थितियों के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार, सभी स्कूलों को छुट्टियों का पालन करना अनिवार्य है। अवकाश के दौरान जिला अधिकारी विभिन्न हिस्सों में तापमान, कोल्ड वेव और कोहरे की स्थिति की समीक्षा कर अतिरिक्त बंदी का फैसला ले सकते हैं। यदि अंतिम सप्ताह में अत्यधिक ठंड या कोहरा बढ़ता है, तो स्कूल और अधिक दिनों के लिए बंद रह सकते हैं। ऐसे किसी भी बदलाव की जानकारी अभिभावकों को स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





