
मोहाली, 12 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Vigilance Chief’s Reader Arrested : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाद अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) भी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार देर रात CBI की टीम ने मोहाली स्थित विजिलेंस ऑफिस में दबिश देकर विजिलेंस चीफ के रीडर ओ.पी. राणा को हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला 25 लाख रुपये की कथित रिश्वत मांगने से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान CBI ने मुक्तसर जिले के मलोट स्थित कृष्णा कॉलोनी में राघव गोयल और विकास गोयल के घरों पर भी छापेमारी की। इसके बाद राघव गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि देर रात तक पुलिस और जांच एजेंसियों की टीमें इलाके में मौजूद रहीं।
बताया जा रहा है कि CBI ने चंडीगढ़ के एक पांच सितारा होटल में रेड की, जहां विजिलेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का रीडर और कथित बिचौलिया राघव गोयल एक शिकायतकर्ता के साथ सौदेबाजी कर रहे थे। यह डील 25 लाख रुपये में तय हुई थी, लेकिन शिकायतकर्ता 13 लाख रुपये लेकर पहुंचा था। CBI ने मौके से 13 लाख रुपये बरामद कर लिए।
Vigilance Chief’s Reader Arrested : जांच एजेंसी को इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिसमें रिश्वत के लेन-देन की बातचीत सामने आई बताई जा रही है। इसी ऑडियो के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
CBI अधिकारियों के मुताबिक, विजिलेंस चीफ के रीडर ओ.पी. राणा और बिचौलिया राघव गोयल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत FIR दर्ज की गई है। राघव गोयल को विजिलेंस अधिकारियों का करीबी बताया जा रहा है।
फिलहाल CBI पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


