

जलालाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) की गाड़ी पर हमले की खबर मिली है। जलालाबाद में अकाली-कांग्रेस सर्मथकों में झड़प के बाद फायरिंग हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार इस हिंसक घटना में सुखरीब बादल की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया है। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की भी खबर है और दोनों की तरह से पत्थर भी बरसाए गए है।
जानकारी के अनुसार, यह हिंसक घटना उस समय हुई जब नगर कौंसिल चुनाव को लेकर जलालाबाद हलके में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने जा रहे थे। नामांकन में मौजूद रहने के लिए पहुंचे पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अकाली वर्करों व कांग्रेसी वर्करों के बीच भिड़ेत हो गई और इसी दौरान कुछ लोगों ने सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस माहौल को शांतकरने के लिए जुटी हुई है। किसी को भी न तो कोर्ट परिसर के भीतर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर आने की दिया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


