

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Shock to Ram Rahim… डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के आरोप के 3 मामलों में राम रहीम के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्रवाई जारी रहेगी।
Shock to Ram Rahim… इस साल मार्च में पंजाब हरियाणा HC ने इन मामलों में निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
Shock to Ram Rahim… आज SC ने पंजाब हरियाणा HC के आदेश पर रोक लगा दी। इस मामले में पर सुनवाई कर रही जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। अब साल 2015 के बेअदबी के तीन मामलों में बाबा के खिलाफ कार्यवाही का रास्ता साफ हो गया है। स्वयंभू संत पहले ही साध्वियों के यौन शोषण के मामले में जेल में है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


