
चंडीगढ़ ( वीकैंड रिपोर्ट) Sector wise industrial launched in Punjab : पंजाब सरकार ने उद्योगों के विकास और व्यापारियों की समस्याओं को बेहतर तरीके से सुनने और हल करने के लिए सेक्टरवार समितियों की स्थापना की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इन समितियों का उद्घाटन करते हुए कारोबारियों को उनके अधिकार और भूमिका का भरोसा दिलाया है। आप जो भी फैसले लेंगे हम उसी के अनुसार चलेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपने हमें सत्ता दी थी और आज हम यह सत्ता आपके हाथ में सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि आप फैसले लें, हम उसी के अनुसार चलेंगे। पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री आपके असिस्टेंट के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने से पहले ‘वसूली सिस्टम’ चलता था, जिसमें कारोबारियों को परेशान करके हिस्सा लिया जाता था। इससे तंग आकर धीरे-धीरे इंडस्ट्री पंजाब छोड़कर चली गई। कभी पंजाब इंडस्ट्री के मामले में पहले नंबर पर था, लेकिन धीरे-धीरे 18वें नंबर पर पहुंच गया।
Sector wise industrial launched in Punjab : केजरीवाल ने किया पंजाब में सिस्टम सुधार का वादा
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से पिछले तीन वर्षों में सिस्टम सुधार के कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब तक यह दौर ‘इंडस्ट्री फ्रेंडली पीरियड’ था, लेकिन अब पंजाब में एक ‘क्रांतिकारी सिस्टम’ लागू किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है, और सरकार जनता के फैसलों के आधार पर ही नीतियां बनाएगी।
Sector wise industrial launched in Punjab : केजरीवाल ने यह भी बताया कि मान सरकार पंजाब के विकास और तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे राज्य में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






Sector wise industrial launched in Punjab : केजरीवाल ने किया पंजाब में सिस्टम सुधार का वादा