
तरनतारन ( वीकैंड रिपोर्ट) Road accident in Tarn Taran : तरनतारन ज़िले में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Road accident in Tarn Taran : थाना सदर पट्टी की पुलिस ने शारदा रानी पत्नी वीरबल निवासी डंडर खेड़ा जिला फाजिल्का के बयानो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि 20 जुलाई को वह अपने पति और बेटी के साथ अपनी ऑल्टो कार में अपने गांव डंडर खेड़ा से भिखीविंड आ रही थी।
जब वे गांव दुबली भट्ठे से पहले पहुंचे, तो एक स्विफ्ट कार, जिसे बलदेव सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था, ने तेज गति से हमारी कार को टक्कर मार दी और गलत दिशा में चली गई। इस टक्कर में वह और उसकी बेटी व पति घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अमृतसर के गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस इलाज के दौरान 5 अगस्त को उसके पति वीरबल की मौत हो गई।
Road accident in Tarn Taran : मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर पट्टी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर विपन कुमार ने बताया कि मृतक वीरबल का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में रसूलपुर निवासी बलदेव सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, और एएसआई तरसेम सिंह द्वारा गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





