
भवानीगढ़ (संगरूर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident In Sangrur : स्थानीय मुख्य मार्ग पर लड़ रहे आवारा पशुओं को धकेलने की कोशिश कर रहे एक युवक की एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पशु भी उसकी चपेट में आ गए। शहर निवासियों ने बताया कि पशु गर्मी के कारण मुख्य सड़क पर बैठे थे।
मृतक प्रवासी मजदूर रणजीत राय पुत्र बहादुर राय सुबह करीब 4 बजे मुख्य सड़क की लाइटें बंद होने के कारण सैर के लिए निकला तो लोगों ने बताया कि वहां पशु लड़ रहे हैं। उसने पशुओं को साइड में करने की कोशिश की तो तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे रणजीत राय की मौके पर ही मौत हो गई और हादसे में 3 पशु भी मर गए। इस संबंध में सहायक उप निरीक्षक जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





