

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की एक बस आज जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जटवाल में हुई जब उत्तर प्रदेश से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस का टायर फट गया और वह एक छोटे पुल के पास राजमार्ग से फिसल गई। उन्होंने आगे बताया कि मृतक की पहचान अमरोहा निवासी 45 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने की सूचना के बाद से रुखालू में श्रद्धालुओं के स्वजन में हलचल मची है। श्रद्धालुओं के स्वजन उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। घायल कौन-कौन हुए हैं, इसकी अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


