
बाबा बकाला साहिब/पंजाब (वीकेंड रिपोर्ट) Rising Water Level Alert : पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों की चिंताएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहाड़ों पर जमी बर्फ के तेजी से पिघलने के कारण प्रदेश की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में ब्यास नदी के पानी में भी पिछले कुछ दिनों के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
Rising Water Level Alert in Rivers
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चार दिनों में ब्यास नदी में लगभग 10 हजार क्यूसेक पानी का इजाफा हुआ है। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है, लेकिन नदी किनारे बसे किसानों और गुज्जर समुदाय के लोगों के लिए यह चिंता का विषय बन चुका है।
Rising Water Level Alert जानकारी के मुताबिक पोंग डैम का जलस्तर भी 20 फीट से अधिक बढ़ चुका है। डैम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी समय अतिरिक्त पानी नदी में छोड़ा जा सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) बाबा बकाला साहिब के कार्यालय में 24 घंटे कार्यरत फ्लड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम नदी के जलस्तर और आसपास के हालात पर लगातार नजर रखेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


