

अंबाला (वीकैंड रिपोर्ट) : Railway Track Blocked : देर रात शंभू रेलवे स्टेशन पर 250 पूर्व सैनिकों द्वारा दिल्ली में पूर्व भारतीय सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर रेलवे लाइन में बैठ हो गए. पूर्व सैनिक सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में पूरे पंजाब से पूर्व सैनिक शामिल हुए और सुबह 5 बजे से ही भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों की संख्या बढ़ती जा रही है.
Railway Track Blocked : पूर्व सैनिकों के ट्रैक पर बैठने से दिल्ली-जम्मू रेलवे लाइन प्रभावित हुई है और कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है और कुछ को रद्द कर दिया गया है. दरअसल, देशभर के पूर्व सैनिकों ने 24 नवंबर को रात 2:00 बजे शंभू रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है और वहां कई पूर्व सैनिक रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


