
चंडीगढ़, 30 मार्च 2026: (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने की संभावना है, हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर फिर महसूस किया जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक आज भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं।
Punjab Weather Update : हालांकि 1 और 2 अप्रैल के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन 3 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बारिश की संभावना को देखते हुए पूरे पंजाब के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


