

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather alert : पंजाब में इस समय कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने 11 से 15 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, तरनतारन, अमृतसर, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, पठानकोट और मोहाली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा, जिससे ठंड का असर लगातार बना रहेगा।
Punjab weather alert : कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो सकती है, ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अपील की है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और ठंड से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाएं।
- कान और सिर की सुरक्षा है सबसे जरूरी
- हाइड्रेशन और कपड़ों की लेयरिंग बहुत जरूरी
- काढ़ा और शारीरिक मेहनत में सावधानी
- सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


