
एस. ए. एस. नगर (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की बैरक ट्रांसफर अर्जी पर आज मोहाली अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। नाभा की नई जिला जेल में पिछले 47 दिनों से नजरबंद मजीठिया ने ऑरेंज कैटेगरी के तहत बैरक बदलने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। अदालत ने अब अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है।
Punjab News : जिसमें अदालत के आदेश पर ए. डी. जी. पी. जेल द्वारा एक सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट भी पेश की गई थी। आज के लिए सूचीबद्ध उक्त मामले की सुनवाई किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी, जिस पर न्यायाधीश हरदीप सिंह की अदालत ने मजीठिया की अगली पेशी तक मामले की सुनवाई स्थगित कर दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





