

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)–Punjab Assembly Session…16वीं पंजाब विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दो दिवसीय इस सत्र में राज्य सरकार तीन वित्त विधेयकों समेत हाल ही में कैबिनेट बैठक में पारित किए प्रस्तावों को मंजूरी देगी। मंगलवार दोपहर 2 बजे दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ सत्र आरंभ होगा, जिसके बाद सदन में विधायी कामकाज निपटाया जाएगा।
Punjab Assembly Session…बीते सत्रों को सुप्रीम कोर्ट में वैध करार दिए जाने के बाद पंजाब सरकार इस सत्र के दौरान चार विधयकों को पेश कर सकती है। वहीं, विपक्ष ने भी आज से शुरू होने वाले सेशन के लिए कमर कस ली है। विपक्ष नशा, कानून व्यवस्था, अवैध खनन के मुद्दों पर विपक्ष घेरने की तैयारी में है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


