
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट): Pastor Bajinder Singh convicted : यौन उत्पीड़न और बलात्कार मामले में पादरी बजिंदर सिंह को झटका लगा है। मोहाली के पॉक्सो कोर्ट ने बजिंदर सिंह को दोषी करार दे दिया है।अदालत 1 अप्रैल को मामले में विवादित पादरी को सजा सुनाएगी। बजिंदर अंतिम सुनवाई के लिए छह अन्य आरोपियों के साथ मोहाली की पॉक्सो अदालत में शुक्रवार को पेश हुए। अन्य 5 आरोपियों को कोर्ट ने सबूतों के आभाव में बरी कर दिया। यह FIR भारतीय दंड संहिता की धाराएं 74, 126 (2), 115 (2), 351 (2) के तहत दर्ज की गई थी। 2018 में 35 वर्षीय महिला ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था कि सिंह ने मोहाली स्थित अपने घर में उसे बुलाया, रेप किया और घटना को रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने की धमकी दी। अप्रैल 2018 में शिकायत दर्ज होने के बाद वह फरार हो गए थे। बाद में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए, जब वह लंदन भागने की कोशिश कर रहे थे।
हाल ही में एक 22 वर्षीय महिला ने जालंधर में उन पर यौन उत्पीड़न का नया आरोप लगाया है। मोहाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने मुल्लांपुर पुलिस स्टेशन में अपने बयान दर्ज कराए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सिंह अपने ऑफिस में महिला और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते दिखे। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न, पीछा करना, आपराधिक धमकी और शारीरिक हमले जैसी धाराओं में केस दर्ज हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





