

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): Murder in Punjab : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। आरोपीका नाम प्रितपाल सिंह है। प्रितपाल सिंह शराब पीने का आदी था और उसके मां बाप उसे शराब पीने से रोकते थे। मृतकों के नाम गुरमीत सिंह व कुलविंदर काैर हैं। दोनों की उम्र करीब 70 साल है। बताया जाता है कि आरोपी ने मां बाप पर सरिए से हमला किया था।
Murder in Punjab : यह वारदात अमृतसर के मजीठा के अंतर्त आते गांव पंधेर कलां की है। कल प्रितपाल शराब पीकर घर आया था जब उसके माता पिता ने उसे टोका तो उसने गुस्से में मां बाप पर हमला कर दिया। दोनों की माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


