
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Ludhiana West By-election : देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हुए थे। आज इन सभी सीटों के नतीजे आएंगे। मतगणना शुरू हो चुकी है।
19 जून को पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज,केरल की निलाम्बुर, गुजरात की विदासवर और कादी सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे, जिसके नतीजों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद आप के संजीव अरोड़ा को 8277 वोट, भाजपा के जीवन गुप्ता को 5217 वोट, कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 5094 वोट और शिरोमणि अकाली दल के परुपकार सिंह घुमन को 2576 वोट मिले हैं। इस राउंड में भाजपा ने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है।
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता ने आज आने वाले नतीजों को लेकर कहा कि मैं अपने हर काम की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करता हूं। आज का दिन हिसाब-किताब का दिन है। मैं भगवान शिव का भक्त हूं और उन्होंने हमेशा मुझ पर भरपूर आशीर्वाद दिया है। मैंने आज उनसे पंजाब की तरक्की और राज्य के सुनहरे भविष्य के लिए प्रार्थना की। वह जो भी फैसला लेंगे, मुझे मंजूर होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





