

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Ludhiana police encounters a criminal… पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में कल रात 11.30 बजे पुलिस ने एक बदमाशों का एनकाउंटर किया। मुठभेड़ में बदमाश की दाईं टांग पर गोली लगी है। घायलावस्था में बदमाश को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसकी हालत देख रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश का नाम अमित कुमार है जोकि टिब्बा रोड का रहने वाला है।
Ludhiana police encounters a criminal… इस पर पहले भी लूटपाट के 2 मामले दर्ज है। घटनास्थल पर कुल 3 फायर हुए हैं। 2 गोलियां बदमाश ने चलाई और 1 गोली पुलिस कर्मचारियों की तरफ से चली है। टांग पर गोली लगते ही बदमाश की एक्टिवा का भी संतुलन बिगड़ गया। एक्टिवा गिरते ही बदमाश नीचे गिर गया। बदमाश का पिछला रिकार्ड खंगाला जा रहा है। मौके से पुलिस को एक माउंजर भी मिला है। बदमाश से पूछताछ की जाएगी कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


