
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Internet Services Restored : पंजाब में दो दिनों से बंद इंटरनेट सेवा आज से चालू करने का आदेश जारी किया गया है। राज्य गृह विभाग ने आदेश देते हुए कहा है कि आज यानी कि मंगलवार की दोपहर से इंटरनेट सेवा पंजाब में बहाल की जाए। हालांकि तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, सबडिवीजन अजनाला वाईपीएस चौक मोहाली एयरपोर्ट रोड पर 23 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
यह भी पढ़ें : Who is Amritpal : कौन है, कहा से आया है, क्या करना चाहता? जानें अमृतपाल के बारे में कुछ खास बातें
Internet Services Restored : अमृतपाल सिंह को लेकर चलाए जा रहे अभियान और पंजाब में शांति व्यवस्था को बनाए रखने का हवाला देते हुए प्रदेशभर में पिछले तीन दिन से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। वहीं इंटरनेट सेवा बहाल करने के लिए सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





