
होशियारपुर (वीकेंड रिपोर्ट) : कोविड महामारी से जूझ रहे जरूरतमंद गरीब मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया करवाने के लिए हिमांशु मेहता चैरिटेबल सोसाइटी ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को 50000 की राशि भेंट की। हिमांशु मेहता चैरिटेबल सोसाइटी के सदस्य पुनीत मेहता व विनीत मेहता ने कोविड काल में सोसाइटी की तरफ से राहत कार्य के लिए सहयोग राशि देने की इच्छा जाहिर की थी तथा सूद की प्रेरणा से उन्होंने 50000 का चैक डीसी कम चेयरपर्सन जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अपनीत रियात को भेंट किया।
इस मौके पर सोसाइटी के सचिव नरेश गुप्ता व बेरिस्टर जिवेद सूद भी उपस्थित थे। सूद ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की लागत को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य में सहयोग देना चाहिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





