

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Heroin worth Rs 150 crore recovered : डीआइजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह के निर्देशानुसार पुलिस जिला अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल के नेतृत्व में 150 करोड़ रुपये की 30 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस संबंध में घरिंडा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Heroin worth Rs 150 crore recovered … साल 2025 में पंजाब पुलिस द्वारा बरामद की गई हेरोइन की यह सबसे बड़ी खेप है। इस संबंध में एस.एस.पी ग्रामीण जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दे रहे हैं। डीजीपी यादव ने कहा- गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में शामिल था। उसे हाल ही में सीमा पार ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली थी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घरिंडा में एक एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें एक आरोपी का नाम और बाकियों को अज्ञात में रखा गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


