
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार है और फिलहाल शांति तो है लेकिन खतरे के डर से इंकार नहीं किया जा सकता। ताजा जानकारी के अनुसार रोपड़ जिले में सतलुज का जलस्तर एक बार फिर बढ़ा है, वहीं तरनतारन का एक सरहदी गांव पानी से घिर गया है। भाखड़ा बांध और तरनतारन में हरिके हेड से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाखड़ा बांध में पानी कम और ज्यादा हो रहा है। बीते दिनों में भाखड़ा का जलस्तर खतरे से 8 फीट तक कम हो गया था, लेकिन अब वह दोबारा खतरे के निशान 1680 फीट पर पहुंचा गया है, जो 7 फीट कम है, इसके बाद भाखड़ा से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा में आज का जलस्तर 1673.91 फीट पर है। भाखड़ा बांध के फ्लड गेटों को 4 फीट तक खुले रखा गया है, जिसके बाद भाखड़ा डैम में पानी की आमद 52810 क्यूसेक दर्ज की गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


