
काहनूवान (वीकैंड रिपोर्ट): थाना भैणी मियां खां के अंतर्गत आते गांव राजपुरा के वासी एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार करने का समाचार मिला है। पाडि़त नाबालिग लड़की रमनीक (काल्पनिक नाम) ने अपने ब्यान में बताया कि उसकी मां का देहांत तीन माह पूर्व हो चुका है और वह ही घर का काम काज करती है। उसने बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी है तथा वह डरा धमका कर उसके साथ गलत हरकतें करता रहा है। एक महीने में उसके पिता ने अपनी हवस मिटाने के लिए उसके साथ दो बार बलात्कार किया। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी जिस कारण वह खामोश रही। पीडि़ता के अनुसार दो दिन पहले उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकतें की और मार पीट भी की, वह शोर मचाकर अपनी चाची के घर चली गई। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। थाना मियां खां की पुलिस ने मौके पर पंहुच कर पीडि़त लड़की को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में निरीक्षण के लिए भर्ती करायाा। डाक्टर की ओर से बलात्कार की पुष्टि होने बाद पुलिस द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




