

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest : देर रात जालंधर के पिम्स अस्पताल में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को शिफ्ट कर दिया गया। रात 11 बजे पिम्स अस्पताल के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात की गई। तीन थानों की पुलिस और एसीपी सुरक्षा के लिए तैनात रहे। किसी भी बाहरी वहां को अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया गया। अस्पताल के प्रबंधन के साथ सीनियर डॉक्टर की टीम को इमरजेंसी में बुलाया गया।
इसके बाद जैसे ही मीडिया को खबर मिली तो सुबह मीडिया का जमावड़ा लगने लगे। इसके बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल को PWD अस्पताल , जालंधर छावनी में लाकर भर्ती कर दिया गया।
Farmers Protest : पुलिस जगजीत सिंह डल्लेवाल को देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच PIMS अस्पताल लाई थी लेकिन तब भी मीडिया अस्पताल के बाहर मौजूद थी। वहीं विपक्ष ने किसान आंदोलन पर राजनीति करनी शुरू कर दी है। सुखबीर सिंह बादल ने मांग की कि जितने भी किसान नेता हिरासत में लिए गए हैं उऩ्हें जल्दी से जल्दी रिहा किया जाए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


