

बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट) : Double Murder in Punjab : पंजाब के बठिंडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक गांव में डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये विवाद एक कुत्ते को लेकर हुआ। तेजधार हथियारों से आधा दर्जन के करीब बदमाशों ने बेटे को गेट पर बुला कर काट डाला और बचाव के लिए बीच में आए पिता की भी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने का बाद उन्होंने घर में मौजूद महिला पर भी हमला किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
Double Murder in Punjab : मरने वाले बाप-बेटे की पहचान तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह निवासी मंदर सिंह (55) और अमरीक सिंह (32) के तौर पर हुई है। ये पूरा विवाद पालतू कुत्ते को लेकर हुआ। दरअसल, अमरीक सिंह गांव से एक कुत्ता घर ले आया था। उसे लगा कि कुत्ता आवारा है। लेकिन ये कुत्ता आरोपी युवकों का था। गुस्से में युवक रात को अमरीक सिंह को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गए और तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। घटना के बाद देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बठिंडा के डीएसपी ईशान सिंगला मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों को आइडेंटिफाई कर लिया है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


