

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Doctor beat up a PGI… पीजीआई में एक मरीज की महिला परिजन द्वारा डॉक्टर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इमरजेंसी के डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया है। मामला इतना गरमा गया है कि डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करने से मना कर दिया है। रात आठ बजे के बाद से इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है।
Doctor beat up a PGI.. देर रात तक डॉक्टरों का विरोध जारी रहा। इमरजेंसी के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी किसी को भी अंदर आने नहीं दे रहे थे। हंगामे की सूचना पाकर पीजीआई पुलिस चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इमरजेंसी ठप होने के बाद इलाज नहीं मिलने से न्यू चंडीगढ़ निवासी महिला मरीज की मौत हो गई। मरीज का नाम सुनीता देवी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


