
फाजिल्का (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप बरामद की गई है। बीएसएफ और राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से यह सफलता हासिल की है। एक पति-पत्नी और एक अन्य नशा तस्कर को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
Crime News : बताया जा रहा है कि ये लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर सीमा से नशे की खेप लेकर आ रहे थे, तभी राणा गांव और घनियानी लिंक रोड पर इन्हें हेरोइन के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार दम्पति फाजिल्का के घुरका गांव के निवासी हैं। जबकि उसका साथी नवां हस्ता गांव का निवासी है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार महिला ने पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों से बात की थी और इस ड्रग की खेप का ऑर्डर दिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


