
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Chief Minister Bhagwant Mann expressed grief : मशहूर कॉमेडियन व दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भल्ला के निधन पर दुख जताते हुए भावुक संदेश लिखा है। सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा… छनकाटियां की झंकार के खामोश होने से मन दुखी है।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि जसविंदर भल्ला जी का अचानक इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। छनकाटियां की झंकार के खामोश होने से मन दुखी है.. वाहेगुरु उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। चाचा चतरा हमेशा हमारे दिलों में बसेंगे। जसविंदर भल्ला के निधन पर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि यकीन करना बहुत मुश्किल है। मैं सदमे में हूँ। वह इंडस्ट्री में हम सभी के लिए एक पिता, गुरु और एक प्रतिभाशाली अभिनेता की तरह थे, यादें बनाते थे और एक परिवार की तरह पलों का आनंद लेते थे। हमारा रिश्ता बहुत मज़बूत था। उन्होंने कहा कि यह सबसे बुरी खबर है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी विरासत उनके काम के माध्यम से जीवित रहेगी और हमारे जीवन पर उनके प्रभाव को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मैं उन यादों को संजो कर रखूँगा जो हमने साझा की थीं। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


