

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Blackmailing Network Busted : महानगर के नगर निगम दफ्तर के भ्रष्ट अफसरों पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नजर टेढ़ी की गई है। हाल ही में एक जाल को तोड़ते हुए 2 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया गया था वहीं कल शाम भी एक जाल को तोड़ा गया। इस जाल में बाठ कैसिल के मालिक को फंसाकर उनसे 10 लाख रुपए रिश्वत मांगी गई जिसमें से 2 लाख उन्होंने दे दिए गए। बाकी के 8 लाख लेने आए भाजपा नेता अरविंद मिश्रा, शिवसेना नेता कुणाल कोहली, आशीष अरोड़ा, निगम के लीगल ब्रांच के हेड रवि पंकज को पंजाब विजिलेंस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ए.टी.पी. रवि पंकज के घर पर विजीलैंस की टीम द्वारा रेड की गई।
यह भी पढ़ें : Earthquake in Punjab : भूकंप ने उड़ाई लोगों की नींद, काफी देर तक घरों से बाहर सड़कों पर रहे लोग
Blackmailing Network Busted : आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के फोन विजीलैंस ने जब्त कर लिए थे। आरोपियों से 2-3 गाड़ियां भी बरामद की गई हैं जिन्हें विजीलैंस अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गाड़ियों से कई इमारतों संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुए हैं जिनके आधार पर विजीलैंस का केस मजबूत बन पाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


