
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Bikram Majithia Case : ड्रग मनी केस में फंसे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज़ कर दी है। सूत्रों के अनुसार, मजीठिया को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई ठिकानों पर तस्दीक़ के लिए ले जाया जा रहा है। यह कार्रवाई हाल ही में कुछ गवाहों के बयानों से सामने आई अहम जानकारी के आधार पर की जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि इन ठिकानों पर मजीठिया की संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े सुराग या सबूत मिल सकते हैं।
सूत्रों का दावा है कि मामला अब नए मोड़ पर पहुंच चुका है और जांच एजेंसियां एक-एक कड़ी को जोड़कर केस को निर्णायक दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही हैं। मजीठिया को इन ठिकानों पर ले जाकर पूछताछ और तथ्यों की पुष्टि की जाएगी।मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





