

बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट) : बठिंडा जिले के गतवाली गांव में एक महिला द्वारा अपने तांत्रिक दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसकी लाश को जमीन के अंदर दफना देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बलबीर सिंह के रूप में हुई है। इस हत्याकांड में सुखबीर कौर पत्नी बलवीर सिंह को थाना तलवंडी साबो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक महिला गुरप्रीत कौर, उसके पिता लीला सिंह, मौसी वीरपाल कौर निवासी गतवाली और गुरप्रीत कौर के पति कुलविंदर सिंह निवासी नोरंग के खिलाफ मामला दर्ज कर सुखबीर कौर और गुरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुखबीर कौर ने गांव की तांत्रिक महिला के साथ मिलकर अपने पति बलवीर सिंह निवासी तलवंडी साबो के सिर पर वार कर हत्या कर दी और शव को दाह संस्कार के लिए खेत में दबा दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि सुखबीर कौर गांव गतवाली में तांत्रिक गुरप्रीत कौर के पास आती थी, जिससे दोनों में दोस्ती हो गई। बलवीर सिंह अपनी पत्नी को तांत्रिक महिला के पास जाने से रोकता था। सुखबीर कौर ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए तांत्रिक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


