
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- BBMB Issue : पानी के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने हैं। इसी बीच पंजाब विधानसभा का आज विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया कि वे पानी नहीं देंगे।
BBMB Issue : उन्होंने दावा किया कि आंकड़े पंजाब के पक्ष में हैं और हरियाणा अपने हिस्से से ज़्यादा पानी मांग रहा है। उन्हें 20 प्रतिशत पानी देने की बात हुई थी, जिसे वो खर्च कर चुके हैं। अब उन्हें पानी नहीं दिया जाएगा।
सोमवार को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र में जल संसाधन मंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से भाखड़ा डैम के पानी को लेकर शुरू हुए विवाद पर सदन के सामने रिपोर्ट पेश की जाएगी। माना जा रहा है कि पंजाब सरकार इस मुद्दे पर सदन के भीतर सभी दलों का समर्थन हासिल करेगी।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दोनों राज्यों से बात की थी। केंद्र ने कहा था कि हरियाणा को 8 दिनों के लिए 4,500 क्यूसेक पानी प्रतिदिन दिया जाए। अभी हरियाणा को 4,000 क्यूसेक पानी प्रतिदिन मिल रहा है। पंजाब का कहना है कि उसके पास अतिरिक्त पानी नहीं है। इसलिए वह हरियाणा को और पानी नहीं दे सकता।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





