
अमृतसर (वीकेंड रिपोर्ट) Amritsar News : पंजाब में एक होटल के अंदर चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह खुलासा स्थानीय प्रशासन की सतर्कता और अपराध पर कड़ी नजर रखने की कोशिशों का परिणाम माना जा रहा है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार के धंधा चल रहा है। बताया जा रहा है कि तरनतारन निवासी विनोद ने हुसैनपुरा के पास होटल ले रखा है। वह अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों से लड़कियों को लाकर अपने होटल में देह व्यापार का कारोबार करवाता है। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की तो सारा मामला साफ हो गया।
Amritsar News : होटल मालिक विनोद कुमार फरार, पुलिस कर रही है छापेमारी
सुंदर नगर की गली नंबर छह निवासी होटल मैनेजर साहिल और नई दिल्ली के तिलक नगर निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया है और फिलहाल होटल के मालिक विनोद कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


