
पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट) Action against drug smugglers in Pathankot : पठानकोट में एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नशे के खिलाफ पठानकोट ज़िले के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पठानकोट के नशा समर्थक इलाके लमीनी, सैली कुल्ली, प्रेम नगर, सुजानपुर के सरना में यह अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस ने 9 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Action against drug smugglers in Pathankot : उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए ये तलाशी अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत इस अभियान में और भी कई अवैध लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने तक ये अभियान जारी रहेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





