
कोलकाता, 9 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Suvendu Adhikari oath ceremony : पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री और राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था। प्रोटोकॉल के तहत ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया था।
Suvendu Adhikari oath ceremony : पांच नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ
शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं।
‘डबल इंजन सरकार’ से विकास का दावा
शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने से बंगाल में ‘डबल इंजन’ विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘सोनार बांग्ला’ का सपना अब साकार होगा और राज्य में विकास, शांति और समृद्धि का नया दौर शुरू होगा। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने इसे बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।
‘मैं नहीं, हम मिलकर चलाएंगे सरकार’
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार सामूहिक नेतृत्व के आधार पर काम करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल को केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी टीम मिलकर आगे बढ़ाएगी। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य के बेहतर तालमेल के जरिए बंगाल के विकास को नई दिशा देने की बात कही।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


