

त्राल (वीकैंड रिपोर्ट)- UP labourer shot… पुलवामा में आतंकियों ने गैर कश्मीरी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगने से मजदूर घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, मजदूर के हाथ में गोली लगी है। प्रीतम सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। संबंधित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। यह पूरी घटना सुबह 6 बजे के आसपास की है।
इससे पहले बीते रविवार को आतंकियों ने प्रवासी श्रमिकों के कैंप को अपना शिकार बनाया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। आतंकियों ने यहां अंधाधुन फायरिंग में छह श्रमिकों और एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


