

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Train operations halted due to cyclonic storm… चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दिखना शुरू हो गया है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। कई ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा है। इनमें करीब 200 लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। जिन ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, उनमें हावड़ा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, शालीमार-पुरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, हावड़ा-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस प्रमुख रुप से शामिल हैं। इसके अलावा 16 घंटे के लिए विमानों पर रोक लगा दी गई है। एनडीआरएफ की 50 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं।
Train operations halted due to cyclonic storm… मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज दाना गंभीर चक्रवात के रूप में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से पटना सहित 19 जिलों नालंदा, जहानाबाद, गया, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल में 30-40 किमी प्रतिघंटा के साथ तेज हवा चलेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


