

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Shatak Movie Release : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस ऐतिहासिक मौके को खास बनाने के लिए एक फीचर फिल्म ‘शतक’ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म संघ के 100 साल के गौरवशाली सफर, संघर्ष, सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाएगी।
फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं आशीष मल्ल, जबकि इसके निर्माता हैं वीर कपूर और को-प्रोड्यूसर आशीष तिवारी। यह फिल्म अदा 360 डिग्री एलएलपी के बैनर तले बन रही है और इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Shatak Movie Release : ‘शतक’ में आरएसएस की स्थापना से लेकर उसके सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी योगदान को दिखाया जाएगा। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म नई पीढ़ी को संघ के इतिहास से जोड़ने का काम करेगी और आम दर्शकों के लिए भी प्रेरणादायक होगी।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की जानकारी दी और बताया कि यह फिल्म आरएसएस के ऐतिहासिक सफर को समर्पित है।
गौरतलब है कि आरएसएस की स्थापना 1925 में डॉ. केशवराव बलराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। संगठन देशभर में शाखाओं के माध्यम से समाज सेवा, राष्ट्रवाद, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम करता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


